फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ाघर हटाने को लगाया जाम

Fri, 05 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज गेट के पास कूड़ाघर होने से बदबू से परेशान छात्राओं का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। गुस्साई छात्राओं ने कॉलेज के सामने नवाबी रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में मौके पर ही मेयर द्वारा महिला कॉलेज गेट से तत्काल कूड़ाघर हटाने की घोषणा किए जाने पर छात्राओं ने जाम खोला। मेयर ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों को कूड़ाघर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


नवाबी रोड स्थित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के गेट के पास तीन-चार वर्षों से कूड़ाघर बनने से छात्राओं और स्टाफ को काफी परेशानी हो रही है। हाल यह हो जाता है कि सुबह कॉलेज खुलने पर छात्राओं को कूड़े की बदबू के कारण कॉलेज में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है। कूड़ाघर से परेशान छात्राओं ने पिछले साल भी जाम लगाया था तथा निगम प्रशासन ने कूड़ाघर हटाने का भरोसा दिया था। कुछ दिनों तक तो वहां कूड़ा नहीं पड़ा, लेकिन इसके बाद फिर आसपास का कूड़ा वहां पड़ने लगा।

कॉलेज प्रशासन ने कूड़े की बदबू से छात्राओं को पढ़ाई में हो रही परेशानी के संबंध में नगर निगम प्रशासन को पत्र भी लिखा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को कॉलेज खुलने के बाद करीब 11 बजे महाविद्यालय की छात्रासंघ अध्यक्ष मनीषा जोशी ने छात्राओं को साथ लेकर नवाबी रोड पर जाम लगा दिया। छात्राओं ने घोषणा की कि जब तक मेयर मौके पर नहीं आएंगे, जाम नहीं खोला जाएगा। छात्रासंघ अध्यक्ष का कहना था कि कूड़ाघर हटाने के बारे में नगर निगम कई बार आश्वासन दे चुका है, अब कूड़ाघर हटने के बाद ही जाम खुलेगा।
विज्ञापन


इधर, सूचना पर नगर आयुक्त हरबीर सिंह और मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्राओं से बात करने के बाद महाविद्यालय गेट के पास से तत्काल कूड़ाघर हटाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब महाविद्यालय के पास कूड़ा नहीं डाला जाएगा। कूड़ा कहीं और फेंकने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद निगम के सफाई कर्मियों से कूड़ाघर साफ करवा दिया गया। करीब एक घंटे तक जाम लगने के कारण लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में करिश्मा सूर्या, जूही चुफाल, हिमानी जोशी, निशा, प्रिया समेत दर्जनों छात्राएं शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें