फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात का समा झूमे चंद्रमा ...

Thu, 10 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
रात का समा झूमे चंद्रमा ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुविवि के डीएसबी परिसर में रात का समा झूमे चंद्रमा तन मोरा नाचेे जैसे बिजुरिया ..., वंदे मातरम... , संदेशे आते हैं ..., मोहे रंग दे बसंती..., बेडू पाको बारो मासा काफल पाको चैता ... समेत कई कुमाऊंनी, फिल्मी, गढ़वाली और देशभक्ति गीतों ने विद्यार्थियों को ठंड के बावजूद अंत तक बैठने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मौका था डीएसबी परिसर में छात्र संघ के दो दिवसीय टेलेंट हंट कार्यक्रम का और आयोजन स्थल था एएन सिंह सभागार। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

उन्होंने एस आर बालिका छात्रावास में बास्केटबाल कोर्ट व केपी छात्रावास की मरम्मत कराने के लिए विधायक निधि से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट और मुख्य कुलानुशासक डॉ. आशीष तिवारी ने छात्रसंघ के प्रयासों की सराहना की। समारोह के दौरान महेश लसपाल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित फिल्म बार्डर के कुछ अंशों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी, फिल्मी और कुछ पुराने गीतों की भी प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा की गई।

इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष दिग्विजय मेहरा, उपाध्यक्ष मदन मोहन अधिकारी, छात्रा उपाध्यक्ष करिश्मा जोशी, सचिव जितेंद्र सिंह बंगारी, उप सचिव भूपेंद्र कुमार कोहली, कोषाध्यक्ष विनय कुमार आर्या, संकाय प्रतिनिधि विज्ञान राजेश कुशवाहा व विवि प्रतिनिधि नरेंद्र भतरौला, सूरज पांडे, सचिन नेगी आदि थे।
विज्ञापन


संचालन भावना हल्सी, प्रिया बोरा, धीरज पांडे और जया भट्ट ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें