फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने रोकी शहर की रफ्तार

Fri, 01 Sep 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शहर के लोग जाम के झाम में फंसे रहे। बारिश के चलते गुलाबघाटी में मलबा गिरने से नैनीताल हाइवे करीब दो घंटे जाम रहा। एकल मार्ग से वाहनों को गुजारा गया। इधर गणपति शोभायात्राओं से दिनभर सड़कों में जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे गुलाबघाटी में पहाड़ी से अचानक मलबा नैनीताल हाइवे में आ गिरा। इस कारण हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर नेशनल हाइवे के अधिकारियों ने जेसीबी भेज दी। करीब आधे घंटे बाद जेसीबी ने मलबा तो साफ कर दिया, लेकिन बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होने से जाम लंबा खिंचता चला गया। पुलिस ने दो घंटे बाद वन वे व्यवस्था लागू की, तब जाम खुल सका। इधर गणेश मूर्ति विसर्जन को शहर की सड़कों से होते हुए काठगोदाम तक कईं जुलूस निकले। इसके चलते कईं बार सड़कों में जाम की स्थिति बनी रही। एनएच के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि हाइवे से मलबा आधे घंटे में साफ कर दिया गया था लेकिन जाम में फंसे वाहनों के गलत ढंग से खड़े होने की वजह से दो घंटे तक जाम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें