फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुजित्सु चैंपियनशिप : नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों का दबदबा

Mon, 25 Dec 2023 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जुजित्सु प्रतियोगिता में प्रतिभाग  करते खिलाड़ी।   
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य जुजित्सु चैंपियनशिप के पहले दिन नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पहले दिन बालिका वर्ग में एकता, भूमिका, प्रज्ञा, शरण्य, लक्षिता और मिशिता ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के आयोजन में रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में राज्य स्तरीय जुजित्सू चैंपियनशिप का उद्घाटन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी ने किया। पहले दिन अंडर-8 बालिका वर्ग के 20 किलोभार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की शरण्य सिंह ने स्वर्ण, नैनीताल की अविरा जोशी ने रजत, प्रीशा रकवाल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-12 बालिका वर्ग में चंपावत की भूमिका तिवारी ने स्वर्ण, नैनीताल की मेघा पंत ने रजत, हल्द्वानी की खुशी नेगी और सुनंदा रावत ने कांस्य जीता। 32 किलोभार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की एकता सिंह ने स्वर्ण, अंशिका शर्मा ने रजत, स्वेता पाल वैष्णवी सिंह को कांस्य मिला। 36 किलोभार वर्ग में नैनीताल की लक्षिता लमगड़िया ने स्वर्ण, अल्मोड़ा की कृतिका अधिकारी को रजत, देहरादून की दीक्षा शर्मा व ऊधमसिंह नगर की वंशिका सिंह को कांस्य पदक मिला। 40 किलो भार वर्ग में नैनीताल की मीशिता पंत ने स्वर्ण, ऊधमसिंह नगर की परिणीत कौर ने रजत, नैनीताल की रिद्धिमा अग्रवाल और देहरादून की आराध्या राणा ने कांस्य जीता।

अंडर-8 बालक वर्ग की 24 किलोभार वर्ग में नैनीताल के विवान पांडे ने स्वर्ण, रुशाल हरकोटिया ने रजत, ऊधमसिंह नगर के रुद्राक्ष रजवार व नैनीताल के आदित्य ने कांस्य जीता। 20 किलोभार वर्ग में नैनीताल के लक्ष्य लमगड़िया ने स्वर्ण, ऊधमसिंह नगर के उत्कर्ष दानू ने रजत, नैनीताल के युवराज सिंह व आरव मेहता ने कांस्य पदक जीता। 28 किलोभार वर्ग में नैनीताल के कुशाग्र बल्यूटिया ने स्वर्ण, मनन जोशी ने रजत पदक जीता। अंडर-12 आयु वर्ग के 38 किलो भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर के प्रज्ञान बिष्ट ने स्वर्ण, नैनीताल के आयुष सिंह ने रजत, लव भट्ट व पिथौरागढ़ के कार्तिक बाफिला ने कांस्य पदक जीता। 30 किलोभार वर्ग में नैनीताल के अवग्रह नेगी ने स्वर्ण, आदित्य सिंह ने रजत, ऊधमसिंह नगर के स्पर्श कुमार व देव सिंह ने कांस्य पदक जीते। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अमित अरोड़ा, कार्यकारी निदेशक सतीश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष राजा देवराय चंद, पूर्व राज्य मंत्री रवि मोहन अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें