फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर जूहा के शिक्षकों का बीईओ दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन

Tue, 06 Sep 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
अध्यापकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने सोमवार को जिले भर के बीईओ दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। हल्द्वानी ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों के बीईओ दफ्तर पर प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक जोशी ने कहा कि पिछले 2008-09 से जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन शासन उनकी मांगों की अनदेखी करने में लगा है। अगर उनकी मांगें 15 सितंबर तक मांगे पूरी न हुई तो 16 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के बाद उपशिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में राज्य में त्रिस्तरीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने, कक्षा छह से आठ तक शिक्षा को टीजीटी कैडर में लाने, त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू होने तक उच्चीकृत जूहा स्कूलों में छात्र मानकानुसार शिक्षकों की व्यवस्था की जाए, चयन प्रोन्नत वेतनमान प्राप्त होने पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाए आदि मांगे हैं। इस दौरान पूर्व प्रांतीय महामंत्री मंजू पांडे, जिलाध्यक्ष अशोक जोशी, ब्लाक अध्यक्ष गिरीश चंद्र दानी, महामंत्री मोहन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष कविता रावत, ठाकुर दत्त पांडे, दलीप सिंह कैड़ा, भारती खोलिया, नारायण दत्त कफल्टिया, ललित मोहन दानी समेत कई जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं थीं। 

उधर, रामनगर में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कौशिक मिश्रा, मंत्री शिव सिंह रावत के अनुसार ब्लॉक के सभी विद्यालयों में राजकीय शिक्षक संघ के सदस्यों ने न तो किसी कार्यक्रम में भाग लिया, न किसी सम्मान को ग्रहण किया। संगठन के पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल ने बताया कि मंगलवार से शिक्षा निदेशालय देहरादून में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, गढ़वाल मंडलीय अध्यक्ष रवींद्र राणा आमरण अनशन पर बैठेंगे। संगठन के कोटाबाग ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सूरी के मुताबिक ब्लॉक के सभी 26 विद्यालयों में भी शिक्षक, शिक्षिकाएं शिक्षक दिवस के कार्यक्रम से दूर रहे और शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन


उधर, भीमताल शाखा से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने बीईओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने वालों में मेहरागांव स्थित बीईओ कार्यालय परिसर में हुई सभा और विरोध प्रदर्शन करने वालों में भीमताल इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, महासचिव जगमोहन सिंह, सुधा पांडे, प्रहलाद सिंह बर्गली, जानकी आर्या, विष्णु कुमार, गोविंद बल्लभ, सुशीला हर्बोला आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं थे। इधर, संघ की धारी शाखा से जुड़े शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बीआरसी धारी में प्रदर्शन किया। वहां विपिन चंद्र, संचालन प्रकाश चंद्र आर्या, रेनू धामी, सिंपल कन्नौजिया, एमआर पोखरिया, केसी गुणवंत, नारायण राम आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें