फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हो गया नई बसों में सफर

विज्ञापन
हल्‍द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर उत्तराखंड परिवहन की नई व आधुनिक बसों के लोकार्पण अवसर पर हरी झंडी
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीसीटीवी और पैनिक बटन से लैस बसों में सफर शुरू हो गया है। रविवार को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने 10 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बस सेवा हल्द्वानी-लोहाघाट के लिए शुरू हुई। यह रोजाना सात बजे हल्द्वानी से लोहाघाट को प्रस्थान करेगी। पहली खेप में नैनीताल को छह और टनकपुर रीजन को चार नई बसें मिली हैं।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने बस में बैठकर तिकोनिया तक का चक्कर भी लगाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही परिवहन निगम को 300 बसें मिलने जा रही हैं। बस के बेड़े को बढ़ाया जा रहा है। नई बसों में यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। बसों की मॉनिटरिंग के लिए जीपीएस सिस्टम लगाया गया है जिससे आसानी से वाहन की लोकेशन का पता किया जा सकता है और वाहन के तेज गति से चलाने पर वाहन की गति का पता कंट्रोल रूम से लग जाता है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि नई बसें मिलने से निगम की आय बढ़ेगी। कार्यक्रम में मेयर जोगेंद्र रौतेला, दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला, प्रदीप बिष्ट, तरुण बंसल, आरएम मुकुल पंत, यशपाल सिंह, एआरएम वीके सैनी, एचआर बहुगुणा, डीसी जोशी, आरएस नेगी, उमेश जोशी, दिनेश पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस महीने के अंत तक 300 बसें बेड़े में शामिल होंगी
हल्द्वानी। परिवहन निगम के जीएम दीपक जैन ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम अपने बेड़े में 300 नई बसों को शामिल कर रहा है। पहले चरण में 150 बसों को शामिल किया जा रहा है, जिसमें से 50 बसें देहरादून रीजन, 65 बसें कुमाऊं रीजन और 35 बसें टनकपुर रीजन को आवंटित की जा रही हैं।
नई बसों की खूबियां
- बस में पैनिक बटन लगे हैं।
- जीपीएस की सुविधा
- सीसीटीवी से लैस
- बस में कूड़ेदान लगे हैं।
- बस में स्पीड गर्वनर लगे हैं।
- फायर इक्यूपमेंट की सुविधा
- मुख्यालय से सीधे बात के लिए वायरलेस सिस्टम
- आपतकालीन द्वार के साथ शीशा तोड़ने के लिए उपकरण।
लंबी दूरी के लिए नहीं है आरामदायक सीट
देहरादून से बसों को चलाकर हल्द्वानी पहुंचे चालक-परिचालकों का कहना था कि बस अच्छी हैं। लेकिन जब चालक-परिचालक लंबी दूरी में चलेगा तो उसके आराम करने के लिए सीट आरामदायक नहीं है। पहले की बसों में लंबी सीटें होती थी जिसमें परिचालक-चालक बस को रोकने के बाद आराम से सो सकता था।
मुख्यमंत्री का फोटो न देख मंत्री नाराज
हल्द्वानी। उद्घाटन समारोह में लगे बैनर में मुख्यमंत्री का फोटो नहीं लगा था। इस पर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही भविष्य में इसे ध्यान में रखने के निर्देश दिए।
बोनस और वेतन की मांग को लेकर ज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर दीपावली पर्व से पूर्व कर्मचारियों को वेतन और बोनस देने की मांग की। महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि सितंबर का वेतन नहीं मिला है। ज्ञापन देने वालों में उमेश जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, परिवहन मजदूर संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री एचआरए बहुगुणा ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर दिल्ली और अन्य रूटों में चल रही डग्गामारी को रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें