फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पंचायत चुनाव में 2704 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
हल्‍द्वानी एचएन इंटर कॉलेज में मतगणना के लिए तैयार काउंटर। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी/भीमताल। इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। सोमवार को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना में तय हो जाएगा कि गांव की सरकार कौन बना रहा है और किसे जनता ने नकार दिया है। जिले के कुल 2704 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को होने वाली मतगणना के लिए जिला निर्वाचन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद पूर्ण कर लिए है। आठ ब्लाकों में प्रधान, बीडीसी, वार्ड सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। एसपी सिटी ने बताया कि एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व 12 उपनिरीक्षक, दो महिला उपनिरीक्षक, 70 कांस्टेबल, 40 होमगार्ड्स दो सेक्सन पीएसी हल्द्वानी ब्लाक पर सोमवार की सुबह से तैनात कर दी जाएगी।
आठ ब्लाकों में फोर्स तैनात रहेगी। राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेगी। हल्द्वानी में सीओ के नेतृत्व में पुलिस कार्य करेगी। मतगणना स्थल के समीप वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल के अंदर फोन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

कहां कितने प्रत्याशी
ब्लॉक प्रधान बीडीसी वार्ड सदस्य जिपं सदस्य
धारी 112 52 2 19
रामगढ़ 163 79, 0 17
कोटाबाग 184 83 16 21
ओखलकांडा 197, 109, 14, 26
बेतालघाट 176, 103, 06 12
भीमताल 179, 121, 34, 16
हल्द्वानी 213, 164, 92 10
रामनगर 227, 157, 84, 16
कंट्रोल रूम रखेगा पल-पल की अपडेट
पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां जिले के आठों ब्लाकों के प्रत्याशियों के जीत-हार के नतीजों का पूर्ण डाटा रखा जाएगा। साथ ही पंचायत चुनाव की मतगणना पर कंट्रोल रूम से जानकारियां उपलब्ध हो पाएगी।
पंचायत चुनाव की मतगणना की पूर्ण तैयारियां हो गई है। मतगणना निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मतगणना स्थल में मुस्तैद रहेगा।
-विनीत कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
मतगणना स्थल पर स्थापित किया मीडिया सेंटर
हल्द्वानी। खंड विकास अधिकारी डॉ. निर्मला जोशी ने बताया कि ब्लाक कार्यालय में सभी प्रधान, बीडीसी सदस्यों के मतगणना अभिकर्ताओं के परिचय पत्र बनाए गए। निर्वाचन अधिकारी एके कटारिया ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से एचएन इंटर कालेज में मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर स्थापित कर सहायक खंड विकास अधिकारी श्याम सिंह नेगी को नियुक्त किया गया है।
रामनगर तहसील में 24 टेबलों पर होगी मतगणना
रामनगर (नैनीताल)। एसडीएम हर गिरी ने बताया कि पिछले चुनाव में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई थी। इस बार काम जल्दी और आसानी से निपटे, इसलिए 24 टेबल लगाई जा रही है। अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। उम्मीद है कि 15 घंटे के भीतर मतगणना को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें