फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमूण, कालखंड में 26 विधायक, आज सीएम के आने की चर्चा

Wed, 23 Mar 2016 11:07 PM IST
जितेंद्र पपनै, रामनगर।
विज्ञापन
रामनगर में एमएलए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार से अपनों ने विद्रोह क्या किया, एहतियात में सरकार को अपने अन्य साथियों को ‘एकजुट’ बनाए रखने के मकसद से उन्हें बीते रविवार से ही रामनगर के आसपास क्षेत्रों में ठहराया गया है। इन विधायकों की हौसलाअफजाई के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इनसे लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री एक बार विधायकों की गिनती करने के साथ व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार यानि आज मुख्यमंत्री हरीश रावत का कालखंड में विधायकों के साथ होली का प्रोग्राम भी है। अब तक इस क्षेत्र में 26 विधायक पहुंच गए हैं। जिसमें तीन महिला विधायक सरिता आर्या, रेखा आर्या और ममता राकेश हैं, बाकि ढिकुली और अमगढ़ी के पास रुके हुए हैं। इसके साथ ही पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी भी लखनऊ में बने मित्र मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुंहबोली बड़ी बहन कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश के रिश्तों के चलते अपना अहम ‘कर्तव्य’ निभा रहे हैं। 

इंदिरा दीदी डम्पी की मुंहबोली बड़ी बहन है, जिनसे वह हर साल राखी बंधवाते हैं तो हरीश रावत लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के समय से ही उनके मित्र हैं। वह कालखंड में विधायकों को अपने फार्म हाउस में रुकवाकर उनकी खातिरदारी में जुटे हैं।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, इस तरह की चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुुर्गापाल के रहने की व्यवस्था पहले जमूण में की गई थी, लेकिन बाद में इन्हें कालाखंड की शिफ्ट किया गया। जमूण से कालखंड तक दुर्गापाल ट्रैक्टर में बैठकर गए, तो मदन बिष्ट के कमर में दर्द होने के चलते देहरादून थैरोपी कराने गए हैं, जो बृहस्पतिवार को वापस आएंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें