वाईएमसीए सातताल के तत्वावधान में जेके टायर एडवेंचर कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले मुकाबले में आईसीसी कोलकाता की टीम ने सिटी मोंटसरी स्कूल लखनऊ को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
सातताल स्थित खेल मैदान में आईसीसी कोलकाता और सिटी मोंटसरी स्कूल लखनऊ के बीच उद्घाटन मैच हुआ। कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18वें ओवर में 141 रन बनाकर आउट हो गई। आयोजक आफताब मसीह ने बताया कि 16 साल से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है।
इस बार इस प्रतियोगिता में मुंबई, कोलकाता, महाराष्ट्र, विशाखापट्टनम, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ सैंट एंड्रूज स्कूल भवाली के मार्क मैडली ने किया। बुधवार को कोलकाता और मुरादाबाद के बीच मैच होगा।