फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर की होशियारी से बच गई दुकान से जेवर चोरी

विज्ञापन
मुखानी थाना क्षेत्र स्थित ज्वैलर्स की दुकान से जेवर चुराने वाली महिला को पकड़ने वाला शैफुल।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमलुआगांजा में श्रीनाथ ज्वैलर्स में काम करने वाले शैफुल की होशियारी से 13 लौंग चोरी होने से बच गए। शैफुल ने सोने की लौंग का डिब्बा लेकर भाग रहे गिरोह की महिला को पीछाकर धर दबोचा। गिरोह के दो अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। डिब्बे में 18 लौंग थे लेकिन बरामदगी सिर्फ 13 की हुई है। 25 वर्षीय शैफुल रविवार की दोपहर तीन बजे कमलुवागांजा निवासी हितेश कुमार खंडेलवाल की दुकान में सोने के टॉप्स तैयार कर रहा था। हितेश बाथरूम गया था।
विज्ञापन

इस बीच दो महिलाएं और किशोर दुकान में आए। उन्होंने नौकर से बाली दिखाने का अनुरोध किया। शैफुल बाली दिखाने लगा। इस बीच सोने की नाक की लौंग (कील) का डिब्बा लेकर एक महिला चली गई। शैफुल ने उसे देख लिया लेकिन तीनों दो अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। हितेश कुमार को सूचना देने के बाद शैफुल ने चोरों का पीछा कर लिया। करीब सौ मीटर दूर अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास एक महिला को पकड़ लिया। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ से पता चला कि महिला मुरादाबाद जिले के कटघर अंबेडकरनगर की रहने वाली है। पुलिस ने चोरी गई 18 में से 13 लौंग बरामद कर लिए। महिला का कहना था उसने पांच कीलें महिला साथी को दी थी। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मुरादाबाद की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दूसरी महिला और पुरुष की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीछा नहीं करता तो मुझ पर लगता इल्जाम
शैफु ल मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है। वह लाइन नंबर आठ बनभूलपुरा में रहता है। हितेश की दुकान पर वह एक माह से नौकरी कर रहा है। उसका कहना था कि यदि पीछा कर महिला को नहीं पकड़ता को लोग उस पर शक कर सकते थे।
दुकान में कैमरा है पर एलईडी नहीं
दुकानदार ने बताया कि वह लैपटॉप की मदद से कैमरे को संचालित करता है। दुकान में सीसीटीवी नहीं है। डीबीआर को खोलने के लिए उसने कंपनी के इंजीनियर को बुलाया है।
गिरोह के लोग वाहनों से चोरी करने जाते हैं
चोरी की घटना के बाद मुखानी पुलिस ने पकड़ी गई महिला के बारे में जानने के लिए मुरादाबाद पुलिस से संपर्क किया। मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के पास तीन छोटे मैजिक और छोटा हाथी टाइप की गाड़ियां मौजूद हैं। एक जिले में घटना करने के बाद यह गिरोह अपने वाहनों से दूसरे जिले में चला जाता है। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने इस मामले में मुरादाबाद पुलिस से गिरोह का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें