नैनीताल में चाइनापीक की पहाड़ी से फिर खिसका पत्थर।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर की सबसे ऊंची चोटी चाइना पीक में फिर भू-स्खलन होने से वार्ड नंबर 12 के लोगों में दहशत फैल गई। इससे पूर्व 29 जनवरी को इसी पहाड़ी से भू-स्खलन हुआ था।
चाइना पीक की पहाड़ी दरकने के बाद प्रशासन और भू-वैज्ञानिकों की एक टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। रविवार को चाइना पीक की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण धूल का गुबार नजर आया। पत्थरों के गिरने की आवाज से लोगों में दहशत है।
सैनिक स्कूल वार्ड संख्या 12 की वार्ड सदस्य दया सुयाल ने कहा कि पहाड़ी में पेड़ों के कारण पत्थर नीचे तक नहीं पहुंच रहे हैं। पर भू-स्खलन के कारण लोगों में डर बना हुआ है। पर्यावरणविद् प्रो. अजय रावत बारिश के दौरान पहाड़ी पानी को सोख लेती है और धूप पड़ने के बाद पहाड़ी दरकने लगती है।