सड़क चौड़ीकरण के काम में लगी वुडहिल कंपनी एक के बाद एक पेयजल लाइनों को तोड़ती जा रही है। रविवार को नैनीताल रोड पर पॉलीशीट में जेसीबी से लाइन तोड़ दी गई, जिसकी विभागीय अधिकारियों ने जलसंस्थान को सूचना नहीं दी, इसका खामियाजा टेढ़ी पुलिया, जगदंबा नगर, कलावती कालोनी, नवाबी रोड, प्रीति विहार, गंगा विहार, महिला डिग्री कालेज आदि इलाकों के लोगों को पूरे दिन पेयजल किल्लत झेलकर भुगतना पड़ा।
इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल का कहना है कि पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से टीपीनगर, आईटीआई, जल संस्थान दफ्तर परिसर, राजपुरा, धोबीघाट, गौजाजाली आदि इलाकों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। जिससे प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है।