फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशनसीबी के सफर पर रवाना हुए जायरीन

Wed, 10 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
हज यात्रा पर जाते जाय‌र‌िनाें का ‌व‌िदा करने अाए लाेग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार सुबह हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से खुशनसीबी के सफर पर हज यात्री रवाना हुए। उन्हें विदा करने के लिए सैकड़ों लोग स्टेशन पर पहुंचे थे। सभी ने उनसे दुआओं की गुजारिश की। 
विज्ञापन


इस बार जिले भर से 50 से अधिक लोगों को हज जाने की अनुमति मिली है। पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से बृहस्पतिवार दोपहर 2:45 बजे उड़ान भरेगी। पहले जत्थे के हज यात्री बुधवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से रवाना हुए।

विदाई के समय उनका उत्साह देखते ही बना। अपनों से विदा लेते समय उनकी आंखों से बार-बार खुशी के आंसू छलके। आजाद नगर लाइन नंबर 6 निवासी शरीफ अहमद भी इन्हीं खुशनसीबों में हैं।
विज्ञापन


कहा कि कई साल से वह इस दिन का इंतजार कर रहे थे, आज खुदा ने उनकी दुआ कुबूल कर ली। नई बस्ती निवासी पेश से शिक्षक मोहम्मद एहसान बार-बार यही दुआ कर रहे थे कि सफर आसान रहे और सबका हज कुबूल हो जाए।

किदवई नगर निवासी मोहम्मद शोएब का उत्साह भी देखते ही बना। अब्दुल मन्नान, सिद्दीक अहमद, मोहम्मद शाहिद, मुश्ताक आदि भी उस वक्त के लिए बेताब दिखे, जब काबा शरीफ का दीदार हो और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के रोजा-ए-अकदस पर हाजिरी हो। 

 बुद्धन मियां सबसे बुजुर्ग यात्री

 उजाला नगर निवासी 80 वर्षीय बुद्धन मियां शहर के सबसे बुजुर्ग यात्री हैं। वह अपने बीवी और भतीजे के साथ मुकद्दस सफर पर जा रहे हैं। बुढ़ापे के बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नहीं हैं। हर किसी को उन्होंने अपनी नेक दुआओं से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें