फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर और कालाढूंगी में जनेऊ संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। वाणी और ज्ञान की देवी सरस्वती की जयंती पर पंडित देवीदत्त दुर्गादत्त पांडेय संस्कृत विद्यापीठ में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विद्यापीठ में 46 बटुको का जनेऊ संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा, कुमाऊं मंडल पद्माकर मिश्र ने संस्कृत का महत्व बताया। विद्यापीठ प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट और प्रबंधक शंभू दत्त जोशी ने छात्रहित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रसाद हर्बोला ने कहा कि इस वर्ष 46 बटुको को यज्ञोपवीत धारण कराया गया।
इस मौके पर मृत्युंजय सिंह, दिनेश सिंह रावत, हीरा सिंह अधिकारी, राकेश ध्यानी आदि मौजूद रहे। वहीं जीआईसी ढिकुली के हिंदी प्रवक्ता संतोष कुमार तिवारी की संधि-विच्छेद विषय पर संपादित पुस्तिका का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

इधर, कालाढूंगी शिव मंदिर में यज्ञोपवीत, मुंडन, कर्णवेध आदि कार्यक्रम हुए, जिसमें करीब 34 बटुको का जनेऊ संस्कार किया गया। मुख्य आयोजक महेश चंद्र तिवारी ने बताया कि लगातार 20 वर्षों से आयोजित अनुष्ठान में क्षेत्रवासियों का सहयोग मिल रहा है। आचार्य डॉ. रमेश चंद्र जोशी व विनय तिवारी ने सभी अनुष्ठान संपन्न कराए। कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने भी पूजा अर्चना की और सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पुजारी मोहन चंद्र तिवारी, चंद्रशेखर कांडपाल, हरिओम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें