रामनगर (नैनीताल)। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के दामों में भारी वृद्धि होने पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन। रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 450 रुपये का घरेलू गैस सिलिंडर अब 800 रुपये हो गया है। पेट्रोल और डीजल 100 रुपये के करीब पहुंच गया है। देश की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक जरूर सिखाएगी।
प्रदर्शन में पालिकाध्यक्ष हाजी मो. अकरम, नगराध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल खुलासा, ताइफ खान, सोहराव सैफी, देवेंद्र चिलवाल, मो. हासिम, सभासद मो. मुजाहिद, जावेद खान, फारुख खान, विनय पडलिया, महेंद्र प्रताप सिंह, नजाकत अली आदि मौजूद रहे।