फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्रिकेट प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर जोन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र काठगोदाम की ओर से क्रिकेट टीम का चयन करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर जोन विजयी रहा। अब टीम का चयन क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। यहां चयनित टीम गुजरात में होने वाली ऑल इंडिया पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर की ओर से अंतर जोनल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हल्द्वानी के जीएनजी क्रिकेट स्टेडियम में 26 से 28 जनवरी तक किया गया। इसमें सीआरपीएफ की चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को जम्मू-कश्मीर एवं साउथ जोन के मध्य खेला गया। इसमें जम्मू-कश्मीर जोन की टीम विजेता घोषित हुई। मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक शंकर दत्त पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें