भवाली (नैनीताल)। काठगोदाम के पास रानीबाग पुल निर्माण कार्य के चलते भवाली की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। विगत चार दिनों से भीमताल सड़क में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नो एंट्री है। जिससे हल्द्वानी की ओर जा रहे वाहन भवाली होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नगर चौराहे पर हल्द्वानी जा रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री घंटों जाम में फंसते रहे। ट्रैफिक पुलिस दिन भर यातायात सुचारु करती रही। त्योहारी सीजन में व्यापारियों और टैक्सी चालकों को जाम के झाम में मुसीबत उठानी पड़ रही है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नीरज अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद त्योहारी सीजन होने से टैक्सी चालक खुश थे। लेकिन भीमताल रूट बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।