फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीबाग तक जाम, रेंग-रेंगकर चले वाहन

Mon, 26 May 2025 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वीकेंड के दूसरे दिन रविवार को दोपहर बाद से काठगोदाम से रानीबाग तक और रानीबाग से भीमताल तिराहा तक सड़कें जाम से जूझती रहीं। हाल यह हुआ कि पहाड़ से आने वाले वाहन रेंग-रेंगकर चले। देर रात तक यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार और रविवार के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया था। शनिवार को तो जाम जैसी स्थिति नहीं दिखी, लेकिन रविवार को दोपहर बाद से ही जाम बढ़ गया। वीकेंड पर आए तमाम लोगों को रविवार को लौटना भी था। ऐसे में वाहनों की संख्या ज्यादा बढ़ गई। पहाड़ जाने वाले वाहनों के मुकाबले आने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा हो गई। रात आठ बजे के बाद रानीबाग से ऊपर भुजियाघाट तक जाम दिखा। इसके अलावा भीमताल और भवाली में तो पूरे दिन जाम बना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें