फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal News: पहाड़ी से आए मलबे ने रोकी भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर वाहनों की रफ्तार, सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त

Fri, 13 Sep 2024 03:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल/नैनीताल

सार

भवाली-अल्मोड़ा एनएच में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते क्वारब पुल के पास अल्मोड़ा को जाने वाली सड़क की सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से मार्ग पर यातायात प्रभावित है। 
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते क्वारब पुल के पास अल्मोड़ा को जाने वाली सड़क की सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से मार्ग पर यातायात प्रभावित है। सड़क में एक तरफा यातायात होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पहाड़ी से मलबा और पत्थरों के गिरने से एनएच में हल्द्वानी और अल्मोड़ा की ओर आवाजाही करने वाले वाहनों की सड़क के दोनों ओर लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के चलते क्वारब पुल के पास  जेसीबी को सड़क से मलबा हटाने में परेशानी हो रही है। क्वारब में सड़क बंद होने की सूचना पर खैरना चौकी पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा।

ये पढ़ें- उत्तराखंड में तबाही का मंजर: कुमाऊं में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चार स्टेट हाईवे समेत 75 से अधिक सड़के बाधित
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई धमेंद्र कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा की तरफ जाने वाले वाहनों को बाया रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा की तरफ भेजा जा रहा हैं। हालांकि 12 बजे बाद वाहनों को बारी-बारी से क्वारब मार्ग से छोड़ा जा रहा है। लेकिन मार्ग पर लगातार मलबा गिरने से खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें