फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के जंजाल में जकड़ा शहर

Tue, 01 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में लगी आग के चलते किये गये यातायात डायवर्जन से शहर जाम में जकड़ गया। जाम के चलते स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान रहे। ट्रैफिक पुलिस के साथ सीपीयू ने जाम को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाला मगर सोमवार दोपहर आग बुझाने के बाद ही यातायात व्यवस्था पटरी पर आयी।  
विज्ञापन


जिला पुलिस ने आग बेकाबू होने पर बरेली रोड अग्रसेन तिराहे से लेकर एसडीएम कोर्ट चौराहे तक सोमवार की सुबह सील कर दी। बरेली रोड और रामपुर रोड के वाहनों को सुशीला तिवारी अस्पताल तिराहे और मुखानी होते हुए अंदर प्रवेश कराने की व्यवस्था की गई थी।

अचानक दो मार्गों के वाहनों का दबाव एक मार्ग पर आने से वाहन रेंगने लगे। स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि सुबह दस बजे भोलानाथ गार्डन, रामपुर रोड की गलियों के अलावा अन्य रास्तों पर भी जाम लग गया। कालाढूंगी रोड से डीआईजी आवास की तरफ जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा सीपीयू ने वाहनों को पास कराया।
विज्ञापन


 वाहनों के दबाव के चलते जाम लगता रहा।  वहीं नैनीताल की तरफ से आने वाले वाहनों को एसडीएम कोर्ट से डीआईजी आवास मार्ग की तरफ से कालाढूंगी रोड पर निकाला गया। 

सिंधी चौराहे से एसडीएम कोर्ट जाने में लोगों को 25 से 30 मिनट तक लग गए। स्कूली बच्चों को दूर दूर तक पैदल घर जाना पड़ा। रोडवेज से रिक्शे से आने वाले राहगीर भी फंस गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें