फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंस्थान ने बिल अदा नहीं करने पर पानी के 11 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति का समय नजदीक आने पर जलसंस्थान ने बकाया वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। जलसंस्थान की टीम ने बुधवार को बकाया वसूली अभियान चलाया। वैलेजली लॉज में 10 हजार से अधिक के 11 बकायेदारों के पानी के कनेक्शन काट दिए गए। बकाएदारों से एक लाख रुपये वसूल किए गए। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता प्रमोद पांडेय ने बताया कि टीम गुरुवार को आवास विकास, सुभाष नगर और गुरुनानक पुरा में वसूली अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

दो नलकूप बाधित होने से पेयजल की दिक्कत
हल्द्वानी। जलसंस्थान तमाम दावों के बाद भी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति निर्बाध नहीं कर पा रहा है। बुधवार को छड़ायल नयाबाद नलकूप न चलने से इससे जुड़े क्षेत्रों में पानी की समस्या पैदा हो गई है। नलकूप चलाने पर ट्रिप हो जा रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है नलकूप का रखरखाव नलकूप खंड की ओर से किया जाता है। इसकी सूचना नलकूप खंड को दे दी गई है। इसके अलावा अंबा नलकूप में दोबारा तकनीकी खराबी आ गई है। प्रभावित क्षेत्रों में दो टैंकरों से पानी बांटा जाएगा। वहीं, गैस गोदाम रोड पर रेशमबाग वाली गली में पानी की लाइन चोक हो गई थी, जिसे दुरुस्त कर सप्लाई सुचारु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें