हल्द्वानी। कोविड के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को जिले में कोविड पॉजिटिव के 13 नए मामले आए, जबकि 340 की रिपोर्ट आनी शेष है। दूसरी ओर सुशीला तिवारी अस्पताल में सात मरीज भर्ती हैं और छह को आइसोलेशन में रखा गया है। एक मरीज की हालत गंभीर है। बुधवार को जिले में 22 केंद्रों पर 1301 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।