हल्द्वानी। झांसी के भाजपा नेता कार की नंबर प्लेट पर जय मोदी, जय योगी लिखकर फंस गए। यातायात पुलिस ने सिंधी चौराहे पर उसकी कार रोक ली। पुलिस ने चालान करने के बाद नंबर प्लेट उतरवा ली।
यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस की टीम सिंधी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच भाजपा का झंडा लगाए कार सवार आ रहा था। उसके नंबर प्लेट पर नंबर की जगह भाजपा कमल के फूल के साथ जय मोदी, जय योगी के अलावा मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने कार को रोक लिया। भाजपा नेेता नंबर प्लेट को लेटर हेड की तरह तैयार कर लिया था। इसके अलावा रौब जमाने के लिए उसने भाजपा सेंट्रल कमेटी लिखवाया था। कार में भाजपा नेता का परिवार मौजूद था।
पूछने पर पता चला कि उसकी कार का नंबर यूपी 94-9165 है और उसका नाम चंद्र प्रकाश है। भाजपा नेता सिविल लाइन रोड झांसी का रहने वाला है। कागजात मांगने पर भाजपा नेता ने बताया कि किया कि उसका एक बार चालान हो चुका है।