फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ में कल से कामकाज होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में छह जून से कामकाज शुरू हो जाएगा। परिवहन अधिकारियों के अनुसार स्थायी लाइसेंस बनाना, लाइसेंस का नवीनीकरण और वाहन से जुड़े कार्य शामिल हैं। हालांकि अभी लर्निंग लाइसेंस का काम शुरू नहीं होगा। साथ ही एक दिन में अस्सी लोगों को कार्यालय में आने की अनुमति होगी। कार्यालय में थर्मल स्क्रीनिंग करने से लेकर लाइसेंस अनुभाग में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते आरटीओ कार्यालय में करीब तीने महीने से कामकाज करीब बंद है। इस अवधि में केवल नए वाहनों के पंजीकरण और चालान प्रक्रिया से जुड़े कार्य हुए हैं। एआरटीओ (प्रशासन) संदीप वर्मा के अनुसार स्थायी लाइसेंस बनने के बाद उसे आवेदक के यहां डाक से भेजा जाएगा। साथ ही वाहन से जुड़े कार्य मसलन एनओसी, वाहन का ट्रांसफर, लोन कटना आदि कार्य भी होंगे। नये वाहनों का पंजीकरण, चालान से जुड़े कार्य पहले की तरह ही होते रहेंगे।
भीड़ नहीं लगने दी जाएगी
हल्द्वानी। एआरटीओ वर्मा के अनुसार 25 स्थायी और 25 लाइसेंस नवीनीकरण और 30 लोगों वाहन से जुड़े कार्य होंगे। पहले आने वाले अस्सी लोगों को ही कार्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। चालान से जुड़े कार्य करने वालों की संख्या को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन

यह की गई व्यवस्था
हल्द्वानी। आरटीओ राजीव मेहरा के अनुसार गेट पर कामकाज कराने के लिए आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उनकी पूरी जानकारी रखी जाएगी। लाइसेंस बनाने के लिए आवेदक को डिजिटल हस्ताक्षर करने होते हैं, ऐसे में लाइसेंस अनुभाग में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
ऑनलाइन सरेंडर वाहनों के प्रपत्र करने होंगे जमा
हल्द्वानी। आनलाइन सरेंडर वाहनों के प्रपत्र कार्यालय में जमा करने होंगे। परिवहन अधिकारियों के अनुसार 3366 वाहन सरेंडर हो चुके हैं। एआरटीओ संदीप वर्मा के अनुसार सरेंडर वाहनों के प्रपत्र कार्यालय में जमा करने होंगे।
सोलर फेंसिंग: गांवों में नहीं घुस पाएंगे वन्यजीव
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ क्षेत्र में वन विभाग ने तीन किमी से अधिक के दायरे में सोलर फेंसिंग लगाने का काम पूरा कर दिया है। आसपास के क्षेत्रों में भी सोलर फेंसिंग लगाने की योजना है। वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी रेंज यूसी आर्या ने बताया कि हल्दूचौड़ क्षेत्र के 3.17 किमी में सोलर फेंसिंग लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। मोटाहल्दू और बच्ची धर्मा गांव में भी सोलर फेंसिंग लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
पशु का पंजीकरण कराएं तभी मिलेंगी सुविधाएं
हल्द्वानी। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बड़े पशुओं को नि:शुल्क कर्मी नाशक दवाएं देने और खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए एक अगस्त से टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने बताया कि पशुपालकों को पशुओं का एयर टैगिंग कराना आवश्यक है। इसके बाद ही आईएनएपीएच पोर्टल में पंजीकरण हो पाएगा। पंजीकरण के बाद ही पशुपालकों को नि:शुल्क दवाएं एवं टीकाकरण की आदि की सुविधाएं विभाग की ओर से दी जाएगी। पंजीकरण न करवाने पर पशुधन बीमा और अन्य सुविधाएं देना संभव नहीं हो पाएगा।
आठवीं तक के बच्चों को जुलाई का भी मिलेगा मिड-डे मील
हल्द्वानी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को जुलाई में भी मध्याह भोजन का लाभ दिया जाएगा। बच्चों को पूरे माह का राशन और कुकिंग कास्ट की धनराशि भी दी जाएगी। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक आर. मीनाक्षी सुंदरम ने सभी जिला परियोजना एवं जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
बीडी पांडे अस्पताल को मिले वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ मिल गया है। प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. केएस धामी ने बताया कि 1982 बैच के कानपुर से पास आउट वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एके जोशी ने यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. जोशी बुधवार से बीडी पांडे अस्पताल में बैठेंगे और मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हृदय रोगियों को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें