फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हीरानगर के गोल्ज्यू मंदिर में लगाई जागर

Wed, 11 Feb 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में स्थित गोल्ज्यू मन्दिर में लगी जागर में नाचते देवता।
विज्ञापन
हल्द्वानी। हीरानगर में स्थित गोल्ज्यू मंदिर का स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मंदिर में गोल्ज्यू की जागर लगाई गई। जगरियों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और देव गाथाओं के माध्यम से गोल्ज्यू का आह्वान किया। गोल्ज्यू के अवतरण होते ही पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से आए सैकड़ों भक्तों ने एक स्वर में गोलू भगवान के जयकारे के नारे लगा। श्रद्धालुओं ने धूनी के पास जाकर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान भक्तों ने अपने परिवार की खुशहाली के साथ-साथ क सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। उत्सव के अगले चरण में सुबह पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहां मंच संरक्षक हुकम सिंह कुंवर, अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल, पार्षद शैलेंद्र दानू, समिति सदस्य तरुण सिंह नेगी समेत आदि मौजूद रहे। संवाद

हल्द्वानी पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में स्थित गोल्ज्यू मन्दिर में लगी जागर में नाचते देवता।

हल्द्वानी पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में स्थित गोल्ज्यू मन्दिर में लगी जागर में नाचते देवता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें