फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवा बजट सम्मेलन में भाजपाइयों ने केंद्रीय बजट को सराहा

Wed, 11 Feb 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा युवा मोर्चा व किसान मोर्चा ने मंगलवार को लामाचौड़ में युवा बजट सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत का संकल्प साकार करने वाला बजट बताया। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने बजट को ऐतिहासिक, दूरदर्शी और विकसित बताया। कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है तथा भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, प्रदेश मंत्री कार्तिक हरबोला, कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक गौरव जोशी, चंद्र प्रकाश तिवारी, उदित पंत मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


गौलापार में हुआ भाजपा किसान मोर्चा का संवाद कार्यक्रम
गौलापार। भाजपा जिला किसान मोर्चा ने गौलापार में किसान मोर्चा अध्यक्ष गणेश शाह की अध्यक्षता में बजट पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी आदि ने केंद्रीय बजट में किसानों के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी दी। कहा कि यह बजट भविष्य में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में प्रताप बोरा, विपिन कांडपाल, सोबन सिंह भड़, पानसिंह मेवाड़ी, एएस रावत, हरीश सोनाल, सोबन सिंह नायक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें