फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान

Fri, 17 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कालाढूंगी (नैनीताल)।
विज्ञापन
धर्मेंद्र तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटाबाग ब्लॉक के पतलिया निवासी शहीद सैनिक धर्मेंद्र कुमार शाह की स्थानीय सिद्धेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। अंतिम संस्कार में सेना के अधिकारियों सहित जिले के आला अधिकारी समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम पतलिया निवासी धर्मेंद्र कुमार शाह (26) पुत्र मोहनलाल शाह 29पैरा स्पेशल फोर्स में कमांडो थे। वर्तमान में वह 31 आरआर में जम्मू कश्मीर में तैनात थे।

बीते मंगलवार को बांदीपुरा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में धर्मेंद्र शहीद हो गए थे। बृहस्पतिवार को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके शव को जीआइसी के मैदान में लाया गया। शव के कोटाबाग पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सेना की गाड़ी से शव को उनके घर पहुंचाया गया। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में शव को सेना की गाड़ी से श्मशान घाट तक पहुंचाया। शव यात्रा में शामिल लोग धर्मेंद्र कुमार अमर रहे, धर्मेंद्र तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगा रहे थे।

बाद एएससी के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद के बडे़ भाई पवन कुमार और छोटे भाई दीपक कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी। स्टेशन कमांडर कर्नल संजय छोकर, डीएम नैनीताल दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, कैप्टन वैभव ममगई, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर रिटायर्ड बीएस रौतेला, सीओ मिथिलेश कुमार, सहित सेना के अधिकारियों व जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित किए।

इस दौरान क्षेत्र के तमाम पूर्व सैनिकों भी मौजूद रहे। इधर, शहीद को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए रामनगर वन प्रभाग ने चिता के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की।

जवानों को हुई परेशानी

शहीद की अंतिम विदाई के लिए उमड़े जनसैलाब और पुलिस फोर्स की कमी के चलते अंतिम संस्कार के लिए आए सेना के जवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भीड़ के अधिक होने के कारण जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देने एवं अन्य रस्मों को पूरा करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सेना के जवान भी लोगों को हटाते नजर आए।

छह प्रत्याशियों ने भी किए अंतिम दर्शन

कालाढूंगी विधानसभा सीट से विस चुनाव में भाग्य आजमा रहे नौ में से छह प्रत्याशियों ने भी शहीद के अंतिम दर्शन किए। सबसे पहले भाजपा के बंशीधर भगत सुबह करीब 10 बजे पहुंचे, उनके बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी और कुछ समय बाद निर्दलीय प्रत्याशी महेश शर्मा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

वहीं उक्रांद के डॉ सुरेश डालाकोटी व निर्दलीय हरेंद्र दरम्वाल भी सीधे श्मशान घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रयाग दत्त भट्ट ने मुख्यमंत्री की ओर से पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें