हल्द्वानी। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार दोपहर दो बार तेज बारिश हुई। बीते 24 घंटों में नैनीताल में 27, मुक्तेश्वर में 27 और हल्द्वानी में 46 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। कैंचीधाम में 18.6, ओखलकांडा में 8, बेतालघाट में 10, कालाढूंगी में पांच और रामनगर में सबसे कम एक मिलीमीटर पानी बरसा है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। यहां अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।