फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौला से तीन घंटे ठप रही जलापूर्ति, बिठौरिया और दमुवाढूंगा में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला बैराज में सिल्ट की सफाई के लिए सोमवार को अभियान चलाया गया। इसके चलते जल संस्थान के फिल्टर हाउस की जलापूर्ति तीन घंटे ठप रही। सिंचाई विभाग की ओर से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बैराज में सफाई अभियान चलाया गया। जल संस्थान के एई रवींद्र कुमार ने बताया कि गौला से आपूर्ति बाधित होने के कारण बिठौरिया व दमुवाढूंगा क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। बनभूलपुरा लाइन नंबर-17 में 10 टैंकरों से पानी बांटा गया। शाम को ट्यूबवेल दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू कर दी गई। सिद्धार्थ सिटी रामपुर रोड पर भी ट्यूबवेल खराब होने के बाद पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें