फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में दो घंटे बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। नगर में दोपहर करीब सवा दो बजे हुई हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम करीब साढ़े चार बजे हुई बारिश से नगर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई ह्रै।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान घने बादलों से घिरा रहा। दोपहर 2.20 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई जो करीब आधे घंटे चली। उसके बाद शाम 4.25 बजे से दो घंटे तक लगातार बदरा बरसे। इससे ठंड में इजाफा हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 11 तथा न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनी झील नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक झील का जलस्तर एक इंच घटने के बाद 4 फीट 3 इंच पहुंच चुका है। बता दें कि नैनीताल में तीन से सात जनवरी तक हल्की बारिश हुई थी। उसके बाद से मौसम सामान्य बना हुआ था। उधर, भीमताल, भवाली, ओखलकांडा, रामगढ़, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी में बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। मुक्तेश्वर और रामगढ़ में मौसम का मिजाज देख लोग शुक्रवार को बर्फबारी होने की उम्मीद जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि बारिश होने पर फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें