फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पंचायतों की समस्याओं को कांग्रेस के घोषणापत्र में किया जाएगा शामिल

Wed, 16 Sep 2026 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं पर्यवेक्षक विजय पांडेय व पर्यवेक्षक सौरव त्यागी ने कहा कि प्रदेश की पंचायतों की प्रमुख समस्याओं को कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

वे मंगलवार को स्वराज आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं लागू की हैं जिनका लाभ आम जनता तक पहुंचा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज बिष्ट, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, राधा आर्या, इंदर पाल आर्य, महेशानंद, पीयूष बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें