फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिंचाई विभाग बनाएगा टिफिन टॉप स्थित डोरोथी सीट की डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सिंचाई विभाग की कवायद रंग लाई तो शीघ्र ही नगर के प्रमुख पर्यटन स्थल टिफन टॉप पर स्थापित डोरोथी सीट पुराने स्वरूप में नजर आएगी। शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर सिचाई विभाग की ओर से इसकी डीपीआर बनाई जानी है। विभागीय अधिकारियों ने मातहतों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि टिफिन टॉप नगर के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है। 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित स्थल से नैनीताल नगर समेत खूबसूरत पहाड़ियों के दर्शन होते हैं। सूर्यास्त के नजारे और घुड़सवारी के लिए इसे विशेष रूप से पहचाना जाता है। मुख्य स्थल को डोरोथी सीट भी कहा जाता है। ऐतिहासिक जानकारी के मुताबिक डोरोथी नामक महिला यहां बैठकर नगर और आसपास के खूबसूरत नजारों की पेंटिंग बनाया करती थीं। पर्यावरणविद् पद्मश्री अनूप साह ने क्षेत्र में पड़ रही दरारों को देखते हुए सुरक्षा उपाय की मांग की थी। प्रशासनिक उपेक्षा के चलते छह अगस्त 2024 को डोरोथी सीट ढह गई और क्षेत्र असुरक्षित हो गया। इधर शासन की ओर से सिंचाई विभाग को इसकी डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह का कहना है कि पर्यटन स्थल का पुराने स्वरूप लौटाने के साथ ही और बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें