फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने तीन अतिक्रमणकारियों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग ने गूल के ऊपर अतिक्रमण कर बनाए पक्के अतिक्रमण को हटाने का क्रम जारी रखा है। ऊंचापुल से ब्लाक के बीच सड़क के दाहिनी ओर करीब 800 मीटर में पक्का अतिक्रमण ध्वस्त किया है। अब सड़क के दूसरी ओर भी करीब 800 मीटर पक्का अतिक्रमण ढहाया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, नैनीताल रोड में भी सिंचाई नहर के अतिक्रमण को हटाने के लिए तीन लोगों को नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।
सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि ऊंचापुल से ब्लाक के बीच विभाग की गूल है। यह गूल वर्षों से बंद थी। गूल के ऊपर पक्का अतिक्रमण कर लोगों ने दुकानें, मकान, क्लीनिक, स्कूल आदि बना दिए।
विज्ञापन

विभागीय आदेश पर इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। गूल में अतिक्रमण होने से बरसात में इलाके का पूरा पानी सड़कों पर आ जाता है। दूसरी ओर, अपर सहायक अभियंता कैलाश बिष्ट ने बताया कि नैनीताल रोड में भी नहर के ऊपर कुछ लोगों द्वारा पक्का अतिक्रमण किया गया है। तीन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर उन्हें भी ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें