फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आकाशीय बिजली गिरने से इनवर्टर समेत उपकरण फुंके

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर क्षेत्र में रविवार की रात कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे क्षेत्र के तीन ट्रांसफार्मर फुंक गए जिससे बिजली गुल हो गई। वहीं लोगों के घरों के इंवर्टर समेत बिजली उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास तेज गड़गड़ाहट के साथ टेड़ा, बाजार सहित भवानीगंज क्षेत्र में बिजली गिरी। भवानीगंज क्षेत्र के सलीम वारसी के मकान के पास बिजली गिरी। उन्होंने बताया कि घर इंवर्टर, बैटरी फुंक गए। टेड़ा गांव में भी ग्रामीणों के घरों में इंवर्टर खराब हो गए हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ दर्पण सिंह निरखुपा ने बताया कि बिजली गिरने की वजह से तीन ट्रांसफार्मर फूंक गए थे जिन्हें सही कराकर बिजली व्यवस्था को सुधारा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें