फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के साथ ही पहाड़ियों में कोहरा छाया रहा। नगर में बीते 24 घंटे के भीतर 30 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

नैनीताल में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। 11 बजे बाद से शाम तक हल्की बारिश का दौर चलता रहा। हालांकि दोपहर तीन बजे के बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप के दीदार हुए। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक केंद्र में 26 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के अनुसार झील का जलस्तर 2 फुट 9 इंच पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें