फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9850 किसानों को 7.89 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले के गैर कृषक सदस्यों के लिए राहत भरी खबर है। जिन काश्तकारों ने आलू, सेब, खुमानी, लीची समेत तमाम फलों और सब्जियों का बीमा कराया था उन्हें मौसम की मार से हुए नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी ने कर दी है। यह राशि जल्द किसानों के खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिन किसानों ने रबी की फसल का बीमा कराया था उनके बीमा की प्रीमियम राशि 1.63 करोड़ बैंक ने जमा की थी। किसानों को इन फसलों में मौसम की मार के चलते काफी नुकसान हुआ था। बैंक ने किसानों को हुए नुकसान का ब्योरा संबंधित बीमा कंपनी को भेजा था। बीमा कंपनी ने 9850 किसानों के लिए 7.89 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। बीमा का भुगतान होने पर किसानों को नुकसान की भरपाई हो सकेगी। उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी की ओर से बीमा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें