फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तहसील परिसर में आधार केंद्रों की सूची चस्पा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसडीएम राहुल शाह ने बृहस्पतिवार को शहर के आधार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान अन्य की अपेक्षा तहसील में स्थित आधार केंद्र में अधिक भीड़ नजर आई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तहसील परिसर में शहर के आधार केंद्रों की जानकारी चस्पा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम के संज्ञान में आया था कि आधार केंद्रों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम शाह ने तहसील के केंद्र में प्रतिदिन 100 से अधिक लोग आधार कार्ड संबंधी कार्य कराने पहुंच रहे हैं। इससे वहां लंबी लाइन लग रही है। अन्य आधार केंद्रों में दिन भर 30-40 लोग ही पहुंच रहे हैं।
एसडीएम ने तहसीलदार को हल्द्वानी तहसील में संचालित सभी आधार केंद्रों की सूची तहसील में चस्पा कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी आधार केंद्र संचालकों को अपने केंद्रों के बाहर सूचना पट्ट व साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर में यहां हैं आधार केंद्र
बंधन बैंक हल्द्वानी, तहसील परिसर, हल्द्वानी (दो केंद्र), काठगोदाम डाकघर, प्रधान डाकघर हल्द्वानी (दो केंद्र), इंडसइंड बैंक दुर्गा सिटी सेंटर, बाल विकास कार्यालय ब्लॉक परिसर हल्द्वानी (शहरी), बाल विकास कार्यालय ब्लॉक परिसर हल्द्वानी (ग्रामीण), डाकघर भोटियापड़ाव हल्द्वानी, कैनरा बैंक हल्द्वानी और सुन्दरपुर रैक्वाल आदि।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें