फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 15 मार्च तक ब्लॉक की सभी योजनाओं को पूरा करने के निर्देश

Mon, 26 Jan 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो 25 जनवरी 04- रामनगर के ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीओ।
विज्ञापन
रामनगर। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने रामनगर विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक के क्षेत्र में चल रही सभी विकास योजनाओं को 15 मार्च तक पूरा कराने समेत जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


शनिवार को निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कार्यालय कक्षों का निरीक्षण किया। इसमें कार्मिकों की उपस्थिति व बायोमैट्रिक उपस्थिति देखी। साथ ही कार्यालय व हॉल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे, विभिन्न मदों में प्राप्त धनराशि की योजनावार प्रगति रिपोर्ट तैयार करने व 15 मार्च तक सभी योजनाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ गिरीश चंद्र पांडेय समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें