फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजेएम काशीपुर के ईई को निलंबित करें: सीएम ने बैठक में यूएस नगर के डीएम की शिकायत पर कमिश्नर को दिए निर्देश

Sat, 07 Jun 2025 11:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में काशीपुर के एक अधिकारी पर गाज गिर गई। कार्य में लापरवाही पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमिश्नर को काशीपुर के जेजेएम के अधिशासी अभियंता को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में काशीपुर के एक अधिकारी पर गाज गिर गई। कार्य में लापरवाही पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमिश्नर को काशीपुर के जलजीवन मिशन के अधिशासी अभियंता को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी में कुमाऊं के अफसरों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान ऊधमसिंह नगर जिले में जलजीवन मिशन के तहत कार्यों में लापरवाही सामने आई। सीएम ने डीएम नितिन भदौरिया से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि काशीपुर क्षेत्र के जलजीवन मिशन से जुड़े अधिशासी अभियंता शिवम द्विवेदी कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं।

उनको कई बार इसके लिए चेतावनी दी गई, शिवम द्विवेदी की कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं आया। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कमिश्नर दीपक रावत को अधिशासी अभियंता शिवम द्विवेदी पर कार्रवाई करते हुए निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जब अधिशासी अभियंता लापरवाही बरत रहे हैं तो ऐसे अफसर की जरूरत नहीं है। उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें