फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में जनरल सर्जन की तैनाती के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सीएमओ ने सरकारी अस्पताल रामनगर में जनरल सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के निर्देेश पीपीपी मोड के प्रबंधन को दिए। इसके अलावा ब्लड बैंक स्टोरेज के लाइसेंस के नवीनीकरण करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे सीएमओ नैनीताल भागीरथी जोशी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सभी वार्ड, ओपीडी में जाकर मिल रही सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। बताया गया कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने पर मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। इसके अलावा अस्पताल में जनरल सर्जन नहीं होने से सर्जरी के लिए बाहर से डॉक्टरों को बुलाया जा रहा है।
महिलाओं के लिए सामान्य डिलीवरी वार्ड और ऑपरेशन वार्ड बनाने के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसीएमओ, चिकित्साधीक्षक डॉ. मणिभूषण पंत, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ जोशी ने बताया कि अस्पताल में जनरल सर्जरी की सुविधा नहीं है। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा यह सुविधा मरीजों को नहीं दी जा रही है, इसके लिए मेरे द्वारा इनको नोटिस दिया है। अस्पताल प्रबंधन को जल्द जनरल सर्जन व रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें