फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए जलसंस्थान में प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। राजुपरा में पेयजल संकट गहराने पर लोगों ने जलसंस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

भाजयुमो नेता हेमंत साहू और पूर्व सभासद दिनेश रंधावा के नेतृत्व में राजुपरा के लोग जलसंस्थान पहुंचे।

लोगों ने कहा कि राजुपरा का ट्यूबवेल फूंका है। जिससे करीब दस हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। प्राइवेट टैंकर से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। हेमंत साहू ने कहा कि पानी के लिए महिलाएं और बच्चे दो दो किमी की दौड़ लगा रहे हैं। दिनेश रंधावा ने कहा कि राजपुरा में नई पेयजल लाइन बिछाई जाए, ताकि समस्या का समाधान हो सके। इस दौरान सुनीता, पुष्पा, प्रकाश पांडे, राधा देवी, रजनी देवी, मीना रौतेला, गुड़िया, सरोज, मुन्नी देवी, रमा, कृष्णा समेत कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें