फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इंस्टाग्राम ने बता दिया लापता किशोरी का पता

Tue, 18 Aug 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से करीब डेढ़ माह पहले लापता हुई किशोरी और उसे अपने साथ ले जाने वाले किशोर को हल्द्वानी पुलिस ने गुजरात के जामनगर स्थित एक सिनेमा हॉल से बरामद कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और इंस्टाग्राम आईडी के आईपी एड्रेस की मदद से दोनों को गुजरात पुलिस के सहयोग से पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घर से निकलने के करीब 10 दिन के भीतर किशोर ने अपने दोनों मोबाइल फोन ई-कॉमर्स पोर्टल पर बेच दिए थे। पोर्टल की गोपनीयता नीति के कारण पुलिस को खरीदार और विक्रेता की जानकारी नहीं मिल सकी जिससे दोनों को ट्रेस करने में परेशानी हुई।
आठ अगस्त को किशोर ने नए मोबाइल फोन में अपनी इंस्टाग्राम आईडी लॉग इन की। सर्विलांस टीम ने आईपी एड्रेस ट्रेस किया तो लोकेशन गुजरात के जामनगर की मिली। इसके बाद 16 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों जामनगर के एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे हैं। हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल गुजरात पुलिस से संपर्क किया और करीब एक घंटे के भीतर दोनों को सिनेमा हॉल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में किशोर के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस की एक टीम को गुजरात भेजकर दोनों को हल्द्वानी लाने के निर्देश दिए गए हैं। किशोरी को सकुशल वापस लाने के बाद उसे परिवार के सुपुर्द किया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पिता ने बेटी को स्कूल के बाहर छोड़ा था
एक जुलाई को किशोरी को उसके पिता ने स्कूल के बाहर छोड़ा था। दोपहर में छुट्टी के समय पिता उसे लेने पहुंचे तो पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें वह एक किशोर के साथ स्कूटी पर जाती दिखाई दी। जांच में पता चला कि किशोर ने घर से कुछ दूरी पर किशोरी को स्कूटी से उतारा और खुद वाहन लेकर अपने घर चला गया। वहां स्कूटी खड़ी करने के बाद दोनों सार्वजनिक परिवहन के जरिये दूसरे राज्य के लिए रवाना हो गए। दोनों गुजरात के जामनगर तक कैसे पहुंचे, इसका पता उनके हल्द्वानी लौटने के बाद पूछताछ में चलेगा।

एक टीम को गुजरात भेजकर किशोरी और युवक को सकुशल वापस लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द किशोरी को परिवार के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें