फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में सरस मेला 21 से 25 अगस्त तक

Tue, 18 Aug 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिला प्रशासन 21 से 25 अगस्त तक रामनगर डिग्री कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय सरस मेले का आयोजन करेगा। सोमवार को सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल ने बीडीओ के साथ सरस मेले के तैयारियों का निरीक्षण किया। एपीडी ने बताया कि जिला स्तरीय सरस मेले और मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना की तैयारियों के लिए विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि मेले में राखी, जन्माष्टमी के स्टाल भी लगाए जाएंगे। मेले में कुल 50 में से 25 स्टाल स्वयं सहायता समूह को निशुल्क दिए जाएंगे। फूड, विभागीय स्टाल और निजी स्टाल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में विभागीय कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें