फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नामचीन दुकान की मिठाई में कीड़े, ग्राहक भड़के

Wed, 21 Oct 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

त्योहार पर जिस मिठाई से मुंह मीठा होना चाहिए, वही सेहत के लिए खतरा बन जाए तो खाद्य सुरक्षा के दावों पर सवाल उठना लाजमी है। मंगलवार को दशहरे के दिन रामपुर रोड स्थित नामचीन स्वीट्स शॉप में बेची जा रही मिठाई में कीड़े मिलने पर हंगामा हो गया। पास ही खाद्य सुरक्षा विभाग का दफ्तर है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार शाम कार से आए चार लोगों ने दुकान से मिठाई पैक कराई तभी इनमें से एक ग्राहक को वहां रखी कलाकंद और जैली वाली मिठाई में कीड़े नजर आ गए। ग्राहकों ने इसका विरोध किया, काफी देर तक इसे लेकर हंगामा होता रहा। आधे घंटे तक चले हंगामे के दौरान किसी प्रशासनिक या खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर लोग मिठाई अपने साथ ले गए। उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन


-बॉक्स-
आज से मिठाई कारोबारियों को करेंगे जागरूक
खाद्य सुरक्षा विभाग बुधवार से अभियान चलाकर मिठाई विक्रेताओं को जागरूक करेगा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 26 अक्तूबर से मिठाई विक्रेताओं को हर मिठाई और उत्पाद पर निर्माण से लेकर उपयोग तक की तिथि अंकित करना अनिवार्य है। इसके मद्देनजर पहले व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है। निर्धारित अवधि के बाद गाइडलाइन का पालन न करने वाले मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट-
मिठाई में कीड़े मिलने संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, त्योहारों पर लगातार खाद्य पदार्थाें की सैंपलिंग की जा रही है। यह क्रम दीपावली तक चलता रहेगा।
-अजब सिंह रावत, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा

फोटो कैप्शन-रामपुर रोड स्थित दुकान में इस मिठाई में मिला कीड़ा। स्रोत: वीडियोग्रेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें