फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतरकर सड़क पार कर रहे मासूम को टेंपो ने कुचला, बवाल

Fri, 28 Jul 2017 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
मासूम को टेंपो ने कुचला, बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाने के पास तिराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहे छह साल के मासूम को टेंपो ने कुचल दिया। उसकी मौत से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


उन्होंने जगह-जगह चक्का जाम कर दिया। कुछ लोग टेंपो चालक को मारने के लिए थाने में घुस गए तो कुछ ने गौला पुल के पास एक पिकअप में तोड़फोड़ की कोशिश की। इस पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। बाद में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टेंपो सीज कर दिया।
 
 लाइन नंबर 14 में रहने वाले भाजपा नेता मजहर नईम नवाब का छह साल का भतीजा इमाद निर्मला कांवेंट स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वह बस से बनभूलपुरा थाने के पास तिराहे पर उतरा। बस का परिचालक उसे सड़क पार रहा था अचानक तेज रफ्तार में आए टेंपो ने टक्कर मारी तो इमाद परिचालक के हाथ से छूट गया और टेंपो के नीचे आ गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। लोग घायल बच्चे को भोटिया पड़ाव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही बनभूलपुरा के लोग भड़क गए।

गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए चोरगलिया रोड जाम कर टेंपो में तोड़फोड़ की कोशिश की। कुछ देर बाद मासूम के चाचा अख्तर नईम के साथ भीड़ चालक को पीटने के लिए बनभूलपुरा थानेे में घुस गई लेकिन वहां चालक नहीं मिला।

पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर हटाया। इतने पर भी लोग शांत नहीं हुए। उन्होंने ऑटो स्टैंड हटाने की मांग को लेकर गौला पुल के पास चक्काजाम कर दिया। भीड़ ने एक पिकअप को तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां भांज दी। इससे चक्काजाम कर रहे लोग भाग खड़े हुए। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। 

मासूम की मौत दुखद है। लोगों की शिकायत के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नाबालिगों के टेंपो चलाने पर रोक लगाई जाएगी। दुर्घटना के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

जन्मेजय खंडूरी एसएसपी नैनताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें