फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन ने कार्यबहिष्कार किया

Fri, 28 Jul 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन ने कार्यबहिष्कार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन ने बृहस्पतिवार को चार सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार किया। यहां बीएसएनएल कार्यालय में एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में प्रांतीय संगठन सचिव कुम सिंह रावत ने नया वेतन आयोग, डायरेक्ट रिक्रूटमेंट में 30 प्रतिशत फिटमेंट लागू करने, पेंशन का रिविजन, ट्रेड यूनियन पर बैन का विरोध किया।
विज्ञापन


शाखा सचिव केएस बिष्ट ने कहा कि अभी एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन किया गया है। मांग पूरी न होने पर कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान मोहन सिंह तड़ियाल, श्याम चंद्र मठपाल, दीप सिंह कनारी, बीएस क्वीरा, हरीश नैनवाल, बालेश्वर भगत, चतुर राम, हरपाल, नीरज कुुमार, आशा रानी, लक्ष्मी देवी आदि थे।

नैनीताल। भारत दूरसंचार निगम इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने और निगम कर्मियों को पेंशन सुविधा का लाभ दिलाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बीएसएनएल कर्मियों ने दूरभाष केंद्र के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कार्मिकों को आयोग की सिफारिशों के तहत लाभ दिया है, लेकिन भारत संचार निगम कर्मियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इसे निगम कर्मियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि इसका विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में नैनीताल बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन के सचिव जेएस खाती, उपाध्यक्ष मोहन चन्द्र उपाध्याय समेत दीप कुमार, चन्दन सिंह पटवाल, करम सिंह नेगी, अशोक कुमार, वीपी जोशी, पीडी जोशी, दीपक सिंह भंडारी, कुबेर सिंह डोंगरा, वीरबल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें