फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिविर में दी गई योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शिविर में उपस्थित लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में आयोजित शिविर का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट और विधायक बंशीधर भगत ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 69 लोगों की जांच कर दवा वितरित की गई। पशुपालन विभाग ने 27 पशुपालकों को दवा बांटी। उद्यान विभाग ने 17 किसानों को लाभान्वित किया, कृषि विभाग ने 46 लोगों को परामर्श व औषधि वितरित की। शिविर में उरेडा, विद्युत, पेयजल, समाज कल्याण, उद्योग, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, श्रम विभाग, राजस्व और नगर निगम समेत अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। वहां ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, जिपं. सदस्य डॉ. छवि कांडपाल, सुरेश भट्ट, एसडीएम राहुल साह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट आदि थे।


रोजगार मेले में 64 को नौकरी का मौका
बहुउद्देशीय शिविर में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 85 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। मेले में अशोका लीलैंड समूह रुद्रपुर ने 50 अभ्यर्थियों का चयन कर 18 सितंबर को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया है। पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड रुद्रपुर ने 14 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें