फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट की सूचना ने पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। हल्द्वानी के युवक ने कार को लूट की सूचना देकर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपदों की पुलिस को छका दिया। दो घंटे बाद सूचना देने वाला मुक्तिधाम स्थित श्मशान घाट में नशे की हालत में मिला। पुलिस ने युवक और श्मशान घाट के बाबा का पुलिस एक्ट में चालान किया है। कार को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम बरेली रोड स्थित मुक्तिधाम में कुछ लोग शराब पी रहे थे। हल्द्वानी के निलियम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने साथियों को फिर शराब खरीदने के लिए अपनी कार से भेजा। गाड़ी वापस आने में कुछ देर हुई तो उसने ऊधमसिंह नगर पुलिस को सूचना दे दी कि नगला बाईपास के समीप कुछ लोगों ने उसकी कार लूट ली है। सूचना जैसे ही वायरलेस सेट पर प्रसारित हुई तो नैनीताल और ऊधमसिंह नगर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने घटना की जांच शुरू की तो मुक्तिधाम श्मशान घाट में कार दिखाई दी। कार लूट की सूचना देने वाला खुद ही शराब के नशे में धुत था। काठगोदाम निवासी एक व्यक्ति के पास चाकू बरामद हुआ। सीओ प्रमोद कुमार साह के अनुसार पुलिस ने कार स्वामी का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर कार सीज कर दी है। उसके दो साथियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है। जबकि एक का 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें