नैनीताल। पीक ग्रीष्म सीजन की शुरुआत में व्यावसायिक सिलिंडर की दर में 50 फीसदी इजाफे के बाद महंगाई में भी लगभग 20 से 30 फीसदी बढ़त तय है। होटल कारोबारियों का कहना है कि अब खाद्य पदार्थों की दरें बढ़ाने के सिवा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले सैलानियों को होटल की दरों के साथ ही खाद्य पदार्थों के लिए भी अधिक कीमत चुकानी होगी।
वैश्विक स्तर पर युद्ध के हालात और व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी के चलते नैनीताल समेत समीपवर्ती पर्यटन कारोबारी व रेस्टोरेंट संंचालक परेशान थे। सिलिंडर की किल्लत के बाद खाने-पीने की वस्तुओं 10 से 20 फीसदी बढ़ गए थे।
वहीं विभिन्न राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद पीक ग्रीष्म सीजन से ठीक पहले व्यावसायिक सिलिंडरों की दरें 993 रुपये बढ़ने से पर्यटन कारोबार को भी झटका लगा है। होटल कारोबारियों कहना है कि अब तक होटलियर्स किसी तरह मैनेज कर रहे थे। अब खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें बढ़ाना ही बिजनेस चलाने के लिए एक मात्र विकल्प है।