जिला प्रशासन, परिवहन एवं पुलिस की टीमों ने रविवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध खनन को रोका। इस दौरान छह डंपर, तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां सीज की गईं। खेत से अवैध रूप से बेची 13446 घनफीट मिट्टी कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई।
एसडीएम पंकज उपाध्याय, परिवहन विभाग के एआरटीओ गुरुदेव सिंह, पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को बरेली रोड पर सघन अभियान चलाया। एक महिला ने हल्दूचौड़ क्षेत्र के कृष्णा नवाड़ गांव में किसान के खेत से मिट्टी खोदकर बेचने की शिकायत की। जिस आधार पर खेत से मिट्टी खोदकर ले जा रही दो ट्रैक्टर ट्रॉली नंबर यूपी 25/4874 एवं यूके04सीए/8192 को जब्त किया गया।
इसी दौरान मानकों की अनदेखी के आरोप में डंपर नंबर यूके01सीए- 0218, एचआर 38जे/8128, यूपी50सी/1369, ट्रैक्टर ट्रॉली यूए04यू/3859 को सीज किया गया। इन सभी वाहनों को हल्दूचौड़ चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। संयुक्त अभियान से वाहन स्वामियों में खलबली मच गई। एसडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि गंगापुर के गांव बच्ची नवाड़ निवासी किसान से खेत से 13446 घनफिट मिट्टी अवैध रूप से बेची गई, जो कि खनन नियमों का उल्लंघन एवं राजस्व की हानि का मामला है।
इसलिए खोदे गए खेत की पैमाइश कर खेत स्वामियों को नोटिस जारी किया गया। मामले की रिपोर्ट डीएम नैनीताल को भेजी गई है। इस दौरान एआरटीओ गुरुदेव देव सिंह, एएसआई चंद्रशेखर जोशी, सिपाही पूरन कंबोज, पटवारी भूपेश कुमार आदि थे।
अवैध खनन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में संयुक्त अभियान जारी रहेगा। चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। - पंकज उपाध्याय, एसडीएम हल्द्वानी।